2 मई 2019 - 13:10
अमरीका की ईरान विरोधी कार्यवाहियों का मु़क़ाबला करने पर रूस का बल

रूस के एक उच्चाधिकारी ने स्वाधीन देशों के ख़िलाफ़ अमरीका के रवैये की ओर इशारा करते हुए कहा है कि माॅस्को को वाॅशिंग्टन की ईरान विरोधी कार्यवाहियों के सामने डट जाना चाहिए।

रूस के सुरक्षा व ऊर्जा केंद्र के प्रमुख एंटन ख़्लोपकोव ने एक इंटरव्यू में कहा कि संभव है कि ईरान के तेल के ख़िलाफ़ अमरीका के प्रतिबंधों से अन्य देशों की मंडियों में ईरान के तेल की आपूर्ति प्रभावित हो लेकिन यह बात माॅस्को के हित में नहीं होग क्योंकि क्रिमलिन क्षेत्र में अपने घटकों की कमज़ोरी का इच्छुक नहीं है। उन्होंने कहा कि अमरीका ने चार स्वाधीन देशों, रूस, चीन, ईरान व वेनेज़ुएला के ख़िलाफ़ अपनी कार्यवाहियां केंद्रित कर रखी हैं और उसने राजनैतिक, सामरिक, आर्थिक व ऊर्जा के क्षेत्र में अपनी कार्यवाहियां की हैं।

 

एंटन ख़्लोपकोव ने कहा कि ईरान ने सीरिया में सिद्ध कर दिया है कि वह अंतर्राष्ट्रीय आतंकवाद के ख़िलाफ़ संघर्ष में रूस का एक अहम घटक है और अन्य मामलों में भी दोनों देशों का सहयोग अहम है। उन्होंने ईरान व रूस के उच्च स्तरीय सहयोग की तरफ़ इशारा करते हुए कहा कि क्षेत्री व अंतर्राष्ट्रीय मंच पर दोनों देशों के सहयोग व समन्वय और संबंध विस्तार से वर्तमान प्रक्रिया अधिक मज़बूत होगी।

 

ज्ञात रहे कि वाइट हाउस ने पिछले हफ़्ते कहा था कि गुरुवार दो मई से ईरान का तेल ख़रीदने वाले कुछ देशों को मिली हुई छूट समाप्त हो जाएगी। रूस के सुरक्षा व ऊर्जा केंद्र के प्रमुख एंटन ख़्लोपकोव ने माॅस्को को इस प्रकार की ईरान विरोधी कार्यवाहियों को रोकना चाहिए।